ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए तक, 30 नवंबर तक करें आवेदन चक्रवात से फसल नुकसान पर किसानों को राहत देगी सरकार, CM साय ने कलेक्टरों को दिए सर्वे के निर्देश योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना PM स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मिले 5 राष्ट्रीय पुरस्कार; फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक करें आवेदन छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर प्रवेश का मौका, 22 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभावित किसानों को राहत का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है और किसी भी किसान को चिंता करने की जरूरत नहीं है। फसल क्षति का सर्वेक्षण कराकर सभी पात्र किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के आधार पर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्रतानुसार सहायता राशि दी जाएगी।

इसके साथ ही जिन किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है, उन्हें संबंधित फसल बीमा योजना के नियमों के अनुसार पात्र बीमा दावा राशि दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। सरकार की ओर से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि फसल नुकसान का आकलन कर पात्र किसानों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *