ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए तक, 30 नवंबर तक करें आवेदन चक्रवात से फसल नुकसान पर किसानों को राहत देगी सरकार, CM साय ने कलेक्टरों को दिए सर्वे के निर्देश योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना PM स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मिले 5 राष्ट्रीय पुरस्कार; फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक करें आवेदन छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर प्रवेश का मौका, 22 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि जीवन में मां का स्थान सर्वोपरि होता है। एक पुत्र के लिए मां ही उसकी पूरी दुनिया होती है। मां का निःस्वार्थ प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं योगी आदित्यनाथ और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। मां का निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा केदारनाथ से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *