ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए तक, 30 नवंबर तक करें आवेदन चक्रवात से फसल नुकसान पर किसानों को राहत देगी सरकार, CM साय ने कलेक्टरों को दिए सर्वे के निर्देश योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना PM स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मिले 5 राष्ट्रीय पुरस्कार; फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक करें आवेदन छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर प्रवेश का मौका, 22 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे और तीसरे चरण (मॉप-अप राउंड) की संयुक्त काउंसिलिंग शुरू हो रही है। राज्य काउंसिलिंग समिति, संचालनालय चिकित्सा शिक्षा के अनुसार, अभ्यर्थी 20 नवंबर सुबह 11 बजे से 22 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संयुक्त काउंसिलिंग में बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस चरण में नए अभ्यर्थी भी ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। वहीं, पहले से पंजीकृत पात्र अभ्यर्थियों को भी संस्थान और विषय का दोबारा चयन करने का अवसर मिलेगा। काउंसिलिंग समिति ने स्पष्ट किया है कि सभी पात्र अभ्यर्थियों के लिए नए सिरे से विकल्प भरना और उन्हें लॉक करना अनिवार्य होगा। पहले चरण में प्रवेश ले चुके पात्र अभ्यर्थियों को नियमानुसार सीट अपग्रेड करने का विकल्प भी दिया जाएगा। इसके अलावा, बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में 10 पर्सेंटाइल तक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी इस चरण में पंजीयन कर संस्थान का चयन कर सकेंगे। हालांकि, यह छूट केवल बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए लागू होगी। संयुक्त काउंसिलिंग के दौरान बची हुई सीटों के संवर्ग, श्रेणी और नियतांश में बदलाव छत्तीसगढ़ नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश नियम, 2026 के नियम 10 और 11 के अनुसार किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन, सीट आवंटन और प्रवेश से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए संचालनालय चिकित्सा शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in नियमित रूप से देखते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *