रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। मंडल के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं और प्रायोजना कार्य 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 तक आयोजित किए जाएंगे।
ये परीक्षाएं प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों में निर्धारित समयावधि के दौरान संपन्न होंगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
मंडल ने प्रायोगिक परीक्षाओं के सुचारू संचालन और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध करा दी है। विद्यार्थियों और स्कूलों को निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा एवं प्रोजेक्ट कार्यों की तैयारी पूरी करने की सलाह दी गई है