राजनांदगांव से अयोध्या के लिए रवाना हुई ट्रेन, दुर्ग स्टेशन पर तीर्थयात्रियों का हुआ स्वागत छत्तीसगढ़ सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना के तहत प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की यात्रा कराई जा रही है। इसी क्रम में 16 नवंबर को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को रवाना किया और उनकी सुखद यात्रा की कामना की। 64 विशेष ट्रेनों से 54,400 श्रद्धालुओं को मिला दर्शन का अवसर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के तहत अब तक 64 विशेष ट्रेनों के माध्यम से लगभग 54 हजार 400 श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं। योजना का उद्देश्य ऐसे श्रद्धालुओं को भी तीर्थयात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है, जिनके लिए स्वयं यात्रा की व्यवस्था करना कठिन होता है। छत्तीसगढ़ का भगवान श्रीराम से गहरा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध माना जाता है। प्रदेश की लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत में भगवान श्रीराम का विशेष स्थान है। ऐसे में यह योजना श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम से जोड़ने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है। दुर्ग स्टेशन पर तीर्थयात्रियों का स्वागत राजनांदगांव से रवाना हुई विशेष ट्रेन के दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचने पर तीर्थयात्रियों का स्वागत किया गया। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारा, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और आईआरसीटीसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यात्रा व्यवस्था में टूरिज्म बोर्ड की भूमिका योजना के संचालन में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, आईआरसीटीसी और जिला प्रशासन समन्वय से कार्य कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा की आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में टूरिज्म बोर्ड धार्मिक पर्यटन और तीर्थयात्राओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *