रायगढ़ : वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के मल्दा गांव पहुंचकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी बातें सुनीं और शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

मुलाकात के दौरान वित्त मंत्री ने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास और स्थानीय सुविधाओं को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समृद्धि और खुशहाली सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

ओपी चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति बढ़ाने के साथ लोगों की जरूरतों को पूरा करना जरूरी है। शेड निर्माण जैसे कार्यों से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *