परियोजना के पूरा होने से किसानों को खरीफ के साथ रबी फसल के लिए भी पानी मिल सकेगा। इससे खेती के लिए बारिश पर निर्भरता कम होगी और किसान साल में एक से अधिक फसल ले सकेंगे। सिंचाई सुविधा बढ़ने से कृषि उत्पादन और किसानों की आमदनी में भी वृद्धि की संभावनाएं हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि खेती-किसानी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का आधार है और किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को सालभर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना जरूरी है। बगिया बैराज परियोजना से क्षेत्र के किसानों को समय पर पानी मिलेगा और खेती-किसानी को नई मजबूती मिलेगी।
मोबाइल से संचालित होगी सिंचाई व्यवस्था
इस परियोजना की खास बात यह है कि इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। सिंचाई व्यवस्था को मोबाइल के माध्यम से संचालित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, छत्तीसगढ़ में इस तरह की आधुनिक तकनीक पर आधारित यह पहली परियोजना है। इससे जल प्रबंधन आसान और प्रभावी होगा तथा किसानों को सिंचाई सुविधा का बेहतर लाभ मिल सकेगा।
मैनी नदी पर बनेगा बैराज, 13 गांवों को मिलेगा लाभ
बगिया बैराज का निर्माण मैनी नदी पर ग्राम मुसकुटी में किया जाएगा। यह स्थान मैनी नदी पर स्थित पुल से करीब एक किलोमीटर दूर है। परियोजना से बगिया, रजौटी, सुजीबहार, दोकड़ा, पतरापाली और बांसबहार सहित कुल 13 गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने भूमिपूजन के अवसर पर किसानों और ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि यह परियोजना केवल सिंचाई सुविधा का विस्तार नहीं, बल्कि हजारों किसान परिवारों की खुशहाली और क्षेत्र के कृषि विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कौशल्या साय, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद र