धमतरी, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 9 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण धमतरी मंडी में वनोपज एवं अन्य औषधि उत्पादों का क्रय-विक्रय बंद रहेगा। मंडी प्रबंधन ने इसकी जानकारी देते हुए किसानों और संग्रहणकर्ताओं से निर्धारित तिथि को मंडी नहीं आने की अपील की है।

मंडी प्रबंधन के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 3 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत 9 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते मंडी प्रांगण धमतरी में इस दिन वनोपज और औषधि उत्पादों की खरीदी-बिक्री की प्रक्रिया पूरी तरह बंद रहेगी।

मंडी प्रबंधन ने वनोपज एवं औषधि उत्पादों का उत्पादन और संग्रहण करने वाले किसानों से अपील की है कि वे 9 नवंबर को अपने उत्पाद विक्रय के लिए मंडी नहीं लाएं। इससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *