रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर आएंगी। इस दौरान वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। साथ ही लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जगदलपुर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान केदार कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और आम नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बी.एन. मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *