रायपुर, छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में प्रस्तावित नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उप निर्वाचन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग में राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में रिक्त पदों, आरक्षण, परिसीमन और चुनाव के लिए जरूरी मानव संसाधन की उपलब्धता की जानकारी ली गई।
राज्य निर्वाचन आयोग ने स्थानीय निकायों के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इसके