छत्तीसगढ़ के होमगार्ड, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और SDRF के जवानों व कर्मचारियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने विशेष सैलरी पैकेज पेश किया है। इसे लेकर 6 अक्टूबर 2026 को नगर सेना, अग्निशमन, आपातकालीन सेवाएं एवं SDRF छत्तीसगढ़ और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच MOU हुआ। इसके तहत ₹10 हजार से ₹50 हजार तक वेतन या मानदेय पाने वाले कर्मचारियों और स्वयंसेवकों को बीमा सहित कई बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा। ₹40 लाख तक दुर्घटना बीमा कवर सैलरी पैकेज के तहत पात्र कर्मचारियों को ₹1 लाख तक का जीवन बीमा और ₹40 लाख तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। इसके अलावा ₹40 लाख तक का हवाई दुर्घटना बीमा भी शामिल है। ड्यूटी के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा के तौर पर मूल व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा का 25 प्रतिशत, अधिकतम ₹10 लाख तक अतिरिक्त कवर दिया जाएगा। पूर्ण या स्थायी विकलांगता की स्थिति में ₹40 लाख और आंशिक विकलांगता पर ₹30 लाख तक की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। बेटियों की शादी और बच्चों की पढ़ाई में भी मदद इस योजना में कर्मचारियों के परिवार के लिए भी कई लाभ शामिल किए गए हैं। पुत्री के विवाह के लिए ₹4 लाख तक और बच्चों की शिक्षा के लिए भी ₹4 लाख तक की सहायता का प्रावधान किया गया है। इससे जवानों और कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। जीरो बैलेंस खाते के साथ कई बैंकिंग सुविधाएं पात्र कर्मचारियों को जीरो बैलेंस सैलरी अकाउंट की सुविधा मिलेगी। साथ ही लाइफटाइम फ्री RuPay Platinum Debit Card और चयनित वेरिएंट का मुफ्त क्रेडिट कार्ड भी दिया जाएगा। परिवार के लिए चार खातों तक और पति-पत्नी के खाते में भी जीरो बैलेंस के साथ मुफ्त RuPay डेबिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा मुफ्त चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट, RTGS, NEFT और ATM के असीमित उपयोग जैसी बैंकिंग सुविधाएं भी बिना शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। विभाग ने सभी इकाई प्रमुखों को बैंक से समन्वय कर पात्र कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के सैलरी अकाउंट संबंधित जिला शाखाओं में जल्द खुलवाने के निर्देश दिए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की इस पहल से आपातकालीन और सुरक्षा सेवाओं में तैनात जवानों तथा उनके परिवारों को बेहतर वित्तीय और बीमा सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *