रायपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा लेबलिंग के क्षेत्र में नई पहल शुरू होने जा रही है। जिले में प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित युवाओं और स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को एआई आधारित डिजिटल कौशल और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।
सेंटर की स्थापना के लिए जिला प्रशासन बलरामपुर-रामानुजगंज और प्रिज्मा एआई के बीच गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन (MoU) हुआ है। कलेक्ट्रेट में हुए समझौते के दौरान जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी, प्रिज्मा एआई के सीईओ डॉ. श्रीराम अय्यर, सीओओ अमिताभ राय चौधरी, सीटीओ विनीत कुमार झा सहित स्व-सहायता समूह की सदस्य सपना और अनुजा मौजूद रहीं।