‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ अभियान में बच्चे चित्रों और विचारों से बताएंगे अपने सपनों का भारत

रायपुर,  सेवा संकल्प अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के सभी आश्रम और छात्रावासों में ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिताओं में बच्चे चित्रों और अपने विचारों के जरिए यह बताएंगे कि वे भारत को किस रूप में देखना चाहते हैं। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाओं और विचारों को रचनात्मक तरीके से सामने रखने का अवसर मिलेगा।

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थी रंगों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की तस्वीर बनाएंगे, वहीं भाषण प्रतियोगिता में वे अपने विचारों और कल्पनाओं को शब्दों के जरिए प्रस्तुत करेंगे। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ मंच पर विचार व्यक्त करने का अवसर भी मिलेगा।

अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देना है। आश्रम और छात्रावासों में होने वाली इन गतिविधियों के जरिए बच्चों की सोच, कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *