रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम के दौरान अगस्त माह में ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों के त्वरित निराकरण और समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले मंत्रालयीन अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्य सचिव ने बताया कि मंत्रालय में समय पर (सुबह 10 बजे से पूर्व) कार्यालय पहुँचने वाले कर्मचारियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसमें महिला अधिकारियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है। आगामी मूल्यांकन के तहत 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि का संचयी (क्यूमुलेटिव) आकलन किया जाएगा, जिसके लिए स्कोरबोर्ड तैयार किया जाएगा।
विभागीय श्रेणी में शीर्ष प्रदर्शन
ई-ऑफिस के उपयोग और कार्यकुशलता के आधार पर विभागों की रैंकिंग इस प्रकार रही:
-
प्रथम स्थान: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
-
द्वितीय स्थान: आदिम जाति विकास विभाग
-
तृतीय स्थान: अनुसूचित जाति विकास विभाग
(जून, जुलाई और अगस्त माह की संचयी ई-ऑफिस रैंकिंग में भी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग प्रथम, आदिम जाति विकास विभाग दूसरे और गृह विभाग तीसरे स्थान पर रहा।)
विभिन्न श्रेणियों के सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी
-
संयुक्त सचिव श्रेणी: भूपेन्द्र कुमार राजपूत (प्रथम), अनुपम त्रिवेदी (द्वितीय), गजपाल सिंह सिकरवार (तृतीय)।
-
उप सचिव श्रेणी: दूरदेशी राम सोन्टापर (प्रथम), किशोर कुमार भूआर्य (द्वितीय), शिव कुमार सिंह (तृतीय)।
-
अवर सचिव श्रेणी: कैलाश कुमार नेताम (प्रथम), अरूण कुमार मिश्रा (द्वितीय), मगन लाल पवार (तृतीय)।
-
अनुभाग अधिकारी श्रेणी: मनीराम रात्रे (प्रथम), वीरेन्द्र कुमार (द्वितीय), लिलाम्बर ओहोदर (तृतीय)।
-
सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी: मोहम्मद शाहिर अंसारी (प्रथम), गोपाल प्रसाद चंद्रा (द्वितीय), जलेश राम (तृतीय)।
-
वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी: मुकेश राम प्रधान (प्रथम), अंजू दत्ता (द्वितीय), प्रमिला यादव (तृतीय)।
-
कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी: रामकुमार सिंह (प्रथम), प्रभु सिंह राठिया (द्वितीय), संदीप कुमार तारम (तृतीय)।
-
टेक्निकल सेक्शन: जगन्नाथ साहू (प्रथम), माया देवांगन (द्वितीय), स्मीत कुमार गुप्ता (तृतीय)।