प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

रायपुर। गणेश चतुर्थी के मौके पर मुख्यमंत्री निवास में भगवान गणेश की विधि-विधान से स्थापना की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवारजनों के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए कहा कि भगवान गणेश बुद्धि और विवेक के प्रतीक हैं। भारतीय परंपरा में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत गणेश पूजा से करने की मान्यता रही है।

उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला उत्सव भी है। छत्तीसगढ़ में तीज-त्योहारों का विशेष महत्व है और ये पर्व लोगों को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने के साथ परिवार और समाज को भी एक साथ लाते हैं।

मुख्यमंत्री निवास में हुए इस आयोजन में मुख्यमंत्री के परिवारजन, सलाहकार धीरेंद्र तिवारी, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *