ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर : श्रावण मास में रामगढ़ से कैलाश गुफा की ओर कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ यात्रियों से मुलाकात कर उनकी यात्रा की जानकारी ली और सभी श्रद्धालुओं को सुखद, सुरक्षित एवं सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति, तपस्या और समर्पण का प्रतीक है। भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था इस यात्रा में दिखाई देती है। लंबी दूरी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद कांवड़ यात्री पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं।

उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी कांवड़ यात्रियों की यात्रा सुखद और सुरक्षित होने की कामना की। मंत्री ने कहा कि धार्मिक यात्राएं समाज में भाईचारे, सेवा, सद्भाव और एकजुटता की भावना को मजबूत करती हैं। कांवड़ यात्रियों की सेवा और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी भक्ति का ही एक रूप है।

रामगढ़ से कैलाश गुफा की ओर बढ़ रहे कांवड़ यात्रियों में खासा उत्साह और भक्तिभाव देखने को मिला। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के स्वागत और सेवा की व्यवस्था की जा रही है। मंत्री अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

इस दौरान यात्रा मार्ग ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंजता रहा। कांवड़ यात्रियों ने आत्मीय स्वागत और शुभकामनाओं के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *