रायपुर,  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी स्थित गजमार पहाड़ी के पीछे बने प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता महालक्ष्मी की महाआरती में शामिल होकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर माँ महालक्ष्मी सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया तथा स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।

मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर  जीवर्धन चौहान, सभापति  डिग्रीलाल साहू,  अरुणधर दीवान,  विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *