4078145881738806504
14271021545470334915
SC ST OBC UPSC Preparation

आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार राजीव युवा उत्थान योजना राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान ऐसे अभ्यर्थी जो नई दिल्ली स्थित विभाग द्वारा सूचीबद्ध कोचिंग संस्थाओं से वर्ष 2025-26 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने हेतु इच्छुक हैं से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। जिसकी प्राक्चयन परीक्षा पूर्व में दिनांक 28 दिसंबर 2025 को आयोजित कर मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट में अपलोड कर दी गई थी। इसके अनुसार मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किये जाने वर्गवार अभ्यर्थियों की सूची एवं कार्यक्रम विवरण विभागीय वेबसाइटhttps://www.tribal.cg.gov.in/ पर अवलोकन किया जा सकता है।
दस्तावेज सत्यापन हेतु अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थी के लिए 27 जनवरी 2026, तथा अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थी  हेतु 28 जनवरी 2026 (समय-11 से 4 बजे तक) निर्धारित किया गया हैं। दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को प्राक्चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र, कक्षा 10वीं की अंकसूची, स्नातक की अंकसूची, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी, अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों हेतु आय प्रमाण-पत्र, नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित स्व घोषणा प्रमाण-पत्र, अभिप्रमाणित स्व घोषणा प्रमाण-पत्र लेकर मीटिंग हॉल 04 तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर में उपस्थित होना होगा। इसके अलावा अनुपस्थित अभ्यर्थियों के निर्धारित तिथि एवं समय उपरांत दस्तावेज सत्यापन नहीं किया जायेगा और न ही कोई अभ्यावेदन मान्य किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *