4078145881738806504
14271021545470334915
Kabirdham paddy procurement

कबीरधाम जिले में धान खरीदी अब रफ्तार पकड़ चुकी है। खरीफ वर्ष 2025 के तहत बीते 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के अंतर्गत 5 दिनों में अब तक जिले में 64 हजार 61 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। 1377 किसानों ने खरीदी केंद्रों में पहुंचकर अपना धान बेचा है। धान खरीदी पर किसानों को 11.81 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

शासन ने किसानों की सुविधा के लिए खरीदी प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए ऑनलाइन टोकन प्रणाली के साथ खरीदी केंद्रों में सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। जिससे किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। धान बेचने के पश्चात भुगतान जारी करने की प्रक्रिया भी साथ साथ चल रही है। जिससे किसानों में धान खरीदी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सरकार ने धान खरीदी को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखा है। जिसके तहत खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

कलेक्टर कबीरधाम ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खरीदी केंद्रों में धान बेचने आए  किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए लगातार खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें। उन्होंने केंद्रों में टोकन अनुसार खरीदी, धान की व्यवस्थित और त्वरित तौलाई सहित बारदाने, धान के भंडारण जैसे तमाम व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। ऑनलाइन टोकन कटाने से लेकर खरीदी केंद्रों में तौलाई और बारदाने के इंतजाम से किसानों को धान बेचने में सहूलियत हो रही है।

खाद्य अधिकारी  ने बताया कि 19 नवंबर तक जिले के 1377 किसानों से 64 हजार 61 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा लगातार टोकन कटवाया जा रहा है जिससे आने वाले दिनों में खरीदी की यह रफ्तार और बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *