4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ बनेगा डेयरी हब! 2047 तक दूध और अंडा उत्पादन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी का लक्ष्य धान खरीदी के लिए जरूरी हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन! 31 अक्टूबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन, वरना नहीं मिलेगा भुगतान मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: हर स्कूल में होगा Social Audit, तय होंगे शिक्षा के नए मापदंड! जीएसटी 2.0 से मिलेगी बड़ी राहत! अब रोज़मर्रा की चीज़ें होंगी सस्ती – जानिए कितना होगा फायदा NSS अवॉर्ड 2023: कोरबा की लखनी साहू को मिला राष्ट्रपति सम्मान, छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल! छत्तीसगढ़ को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात! ₹24,634 करोड़ की रेल परियोजनाओं को मंजूरी, गोंदिया–डोंगरगढ़ लाइन से बदल जाएगा विकास का नक्शा!
Lal Bahadur Shastri Jayanti

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने गांधीजी की प्रतिमा एवं शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने कहा कि महात्मा गांधी ने विश्व को शांति, अहिंसा और सत्य का मार्ग दिखाया। उन्होंने गांधीजी के सादगीपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। श्री नायक ने कहा कि बापू के सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज में खुशहाली और सद्भाव कायम की जा सकता है।

साथ ही स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नगर निगम की स्वच्छताग्राही दीदियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया और आमजन को भी स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *