Chhattisgarh transport department news

जिला परिवहन अधिकारी गरियाबंद ने किसानों एवं आमजन से अपील की है कि ट्रैक्टर वाहनों का उपयोग केवल कृषि कार्यों हेतु ही करें। प्रायः देखा गया है कि खेतों में उपयोग किए जाने वाले ट्रैक्टर जिनमें नुकिले दोहरे पिंजरे वाले पहिए लगे रहते हैं, उन्हें हटाए बिना ही सड़कों पर संचालित किया जा रहा है। ऐसे वाहनों का राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य मार्ग सहित सामान्य सड़कों पर संचालन मोटरयान अधिनियम एवं नियमों के विरुद्ध है। इससे सड़क पर आवागमन करने वाले अन्य वाहनों एवं राहगीरों को गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि यदि ट्रैक्टर का उपयोग सड़क पर करना आवश्यक हो तो कृषि उपयोग वाले नुकिले पिंजरे वाले पहियों को अविलंब हटाकर सामान्य पहियों का उपयोग किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। परिवहन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *