4078145881738806504
14271021545470334915

10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने 3000 प्राचार्य पदों पर पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया। इनमें ई संवर्ग के 1524 और टी संवर्ग के 1401 कुल 2925 प्राचार्य के पदों पर स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के व्यायाता नियमित, व्याख्याता एल बी और प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय को पदोन्नति प्रदान कर प्राचार्य बनाया गया है।

जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी वर्गों में 25 प्रतिशत पदों की प्रतीक्षा सूची भी बनाई गई है ताकि sevanivrit होने वाले प्राचार्यों से रिक्त पद को भरा जा सके। शिक्षा सत्रांत 30 अप्रैल को पदोन्नति आदेश जारी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षकों को बहुत बड़ी सौगात दी है।
इससे प्रदेश के 80 प्रतिशत हाई स्कूल एवं हॉयर सेकेंडरी विद्यालय में नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व पदोन्नत प्राचार्य कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। प्राचार्य के पदोन्नति आदेश जारी होने पर प्राचार्य पदोन्नति फोरम के अनिल शुक्ला, राकेश शर्मा, आरके झा, श्याम कुमार वर्मा और मलखम वर्मा ने प्रदेश के मुयमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, अध्यक्ष लोक सेवा आयोग, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा सचिव और संचालक लोक शिक्षण के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *