देहरादून. 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2025) की शुरुआत हो रही है. जिसमें यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 30 अप्रैल को ही खुलेंगे. वहीं 2 मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. इसके बाद 4 मई को भगवान बद्री विशाल के मंदिर (बद्रीनाथ धाम) के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे. जिसे लेकर आईजी गढवाल रेंज ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद चारधाम कंट्रोल रूम के दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. जिस पर श्रद्धालु फोन कर यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं का हल पा सकते हैं.

ये हैं हेल्पाइन नंबर

9897846203 और 0135-2714484

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *