MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव हो रहा है। अभी अगले 4 दिन तक और ओले, बारिश-आंधी का दौर बना रहेगा। हालांकि, कई जिलों में लू का भी अलर्ट किया गया है। सोमवार, 28 अप्रैल को जबलपुर समेत 11 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। जबलपुर को छोड़ प्रदेश के प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल और उज्जैन में गर्मी का असर बरकरार रहेगा।

ग्वालियर में दिन में लू, रात में बारिश का अलर्ट

सोमवार को जिन जिलों में ओले गिरने की चेतावनी है, उनमें छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और कटनी शामिल हैं। सिंगरौली, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास में गरज-चमक और बूंदाबांदी हो सकती है। 29-30 अप्रैल और 1 मई को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन लू और तेज गर्मी का असर भी देखने को मिल सकता है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में दिन में लू और रात में बारिश की चेतावनी है।

नौगांव में 10 डिग्री लुढ़का पारा

नौगांव में तापमान 10 डिग्री तक गिर गया, कई जिलों में बारिश हुई। रविवार को बारिश के साथ गर्मी का भी अनुभव हुआ। पूर्वी क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी रहा। छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, सिवनी, उमरिया जैसे कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल में शाम को हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। वहीं, पश्चिमी क्षेत्र में गर्मी का प्रभाव बना रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *