प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंबेडकर जयंती के अवसर पर हरियाणा दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी हरियाणा के हिसार जाएंगे और महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से हवाई सेवा की औपचारिक शुरुआत करेंगे और नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इतना ही नहीं पीएम मोदी हरियाणा में यमुनानगर में 7100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे

पीएम मोदी के दौरे के बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी एयरपोर्ट टर्मिनल के दूसरे चरण का शिलान्यास करेंगे। इसी दौरान यहां से अयोध्या को जाने वाली पहली फ्लाइट को रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर पीएम एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

सीएम सैनी ने आगे बताया कि, एयरपोर्ट न केवल हिसार बल्कि आस-पास के जिलों के लिए भी एक बड़ी सौगात साबित होगा। हवाई सेवाओं के शुरू होने से क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और निवेश को नई उड़ान मिलेगी। सीएम सैनी ने कहा कि, पीएम मोदी का यह दौरा हरियाणा के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हरियाणा दौरे से पहले पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, ‘अंबेडकर जयंती पर कल (सोमवार) का दिन हरियाणा की विकास यात्रा को समर्पित रहेगा। सुबह करीब 10:15 बजे हिसार-अयोध्या के बीच कमर्शियल फ्लाइट का शुभारंभ और एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास करूंगा। दोपहर बाद यमुनानगर में भी कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ा कार्यक्रम है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *