4078145881738806504
14271021545470334915

नगर पंचायत डभरा के वार्ड नंबर एक के सीताराम छाया में एक ऐसा अनोखा बैंक है जहां इस बैंक में रुपए पैसे सोना चांदी जमा नहीं होते। बल्कि यहां सीताराम और राम राम नाम लिखी कापियां जमा की जाती है। डभरा में अंतर्राष्ट्रीय श्री सीता राम नाम बैंक राम भक्त बालेश्वर शर्मा के द्वारा 13 जुलाई 2022 से संचालित कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विश्व भर में कुल 136 शाखाएं संचालित है। जिसमें से एक शाखा डभरा में संचालित हो रही है। यहां श्रद्धालुओं को राम नाम लिखने के लिए पुस्तिका नि शुल्क दी जाती है। कोई भी यहां से पुस्तिका लेकर राम नाम लिखकर जमा कर सकता है।ज्ञात हो कि अंतर्राष्ट्रीय श्री सीता राम नाम बैंक की शाखा नगर पंचायत डभरा के वार्ड क्रमांक एक में खुली है। इस बैंक में सोना चांदी रुपये पैसे जमा नहीं होते यहां सीताराम, राम राम नाम लिखी कापियां जमा होती है। इस बैंक से क्षेत्र के 100 से अधिक श्रद्धालु जुड़े चुके हैं। ऐसी मान्यता है कि सीताराम, राम राम लिखने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। नगर पंचायत डभरा के वार्ड क्रमांक एक निवासी बालेश्वर शर्मा पेशे से एक शिक्षक हैं और अयोध्या के मुख्य शाखा से जुड़े हुए हैं। वे अपने गुरु नृत्य गोपाल दास महाराज के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय सीताराम नाम बैंक से जुड़कर राम राम की अलख जगा रहे हैं। सीताराम छाया परिसर में राम और जानकी माता की एक मंदिर भी है जहां के स्वच्छ और शांत वातावरण का आनंद लेने श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *