मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब गेहूं और धान के साथ-साथ चना, मसूर और सरसों की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। भारत सरकार ने इसके लिए 20 लाख टन उपज खरीदने का लक्ष्य तय किया है। खास बात यह है कि इस बार प्रदेश में खरीदी की जिम्मेदारी केवल राज्य सहकारी विपणन संघ (Markfed) को सौंपी गई है।
31 मई तक चलेगी MSP पर खरीदी
चना, मसूर और सरसों की खरीद 31 मई 2025 तक की जाएगी। इसके लिए अब तक 4.63 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है।
इतने टन खरीदी का रखा गया लक्ष्य
विपणन संघ के प्रबंध संचालक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए निम्न लक्ष्य तय किए हैं।
चना- 7,28,478 टन
मसूर- 7,79,000 टन
सरसों- 4,95,338 टन
किसानों का पंजीयन- उपजवार आंकड़े
चना बेचने के लिए- 2,06,509 किसान
मसूर के लिए- 1,50,035 किसान
सरसों के लिए- 1,06,883 किसान
खरीदी केंद्रों की स्थिति
कुल बनाए गए खरीदी केंद्र- 733
अब तक प्रारंभ केंद्र- 157
अब तक खरीदी गई उपज
चना- 4,490 टन
मसूर- 1,650 टन
सरसों- 1,939 टन
किसानों को अब तक 62.56 लाख का भुगतान किया जा चुका है।
समर्थन मूल्य की दरें (रुपये प्रति क्विंटल)
उपज समर्थन मूल्य
चना 5,650 रुपये
मसूर 6,700 रुपये
सरसों 5,950 रुपये
किसानों के लिए सलाह
अगर आपने अब तक पंजीयन नहीं कराया है तो जल्द से जल्द पास के लोक सेवा केंद्र या सहकारी संस्था में जाकर पंजीयन कराएं और MSP का लाभ उठाएं। खरीदी केंद्रों पर उपज लेकर जाने से पहले SMS जरूर चेक करें।