4078145881738806504
14271021545470334915
CG News: नवरात्रि पर्व की नवमी पर सुबह से भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की धूम रहेगी। प्राचीन दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास भगवान राम-सीता और लक्ष्मण का सोने के मुकुट से अभिषेक, महाआरती संपन्न करेंगे।
CG News: वीआईपी रोड राम मंदिर में अभिषेक पूजन के साथ ही शाम को आतिशबाजी का उल्लास रहेगा। रामनवमी महोत्सव को लेकर राजधानी में जोरदार तैयारियां की गई हैं।
CG News: त्रेतायुग में चैत्र नवरात्रि पर्व की नवमी तिथि पर ठीक दोपहर 12 बजे भगवान का जन्म हुआ था। उसी घड़ी में माता कौशल्या के मायके चंद्रखुरी मंदिर में रामलला का अभिषेक, पूजन और महाआरती होगी।
इसी तरह राजधानी के सभी मठ-श्रीराम मंदिरों में रामनाम संकीर्तन करते हुए हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे महाआरती कर भोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *