मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि, कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार CG PSC में देखा गया। आज इस मामले की जांच तेजी से हो रही है। इस बार परीक्षा पारदर्शिता से पूरी हुई। सीएम साय ने महाभारत का जिक्र किया। कांग्रेस ने हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार किया। झारखंड और दिल्ली में नई शराब नीति की प्रेरणा भूपेश सरकार से मिली। ऐसा लग रहा था कि, सभी जगह एक ही सिंडिकेट काम कर रहा था। संसाधनों की ऐसी लुटखसूट छत्तीसगढ़ में कभी नहीं मची थी।
हमारी सरकार में लोगों को सभी योजनाओं का मिल रहा लाभ
पूर्व मुख्यमंत्री ने सदन में मेरी फोटो को लेकर टिप्पणी की थी। मुझे काम करने में ज्यादा विश्वास है। भूपेश बघेल के कार्यकाल में विज्ञापन का बजट सबसे ज्यादा था। कांग्रेस ने लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि भी रोक दी थी। आज भ्रष्टाचार कार्यों में एसीबी का खौफ है वो कांग्रेस सरकार में नहीं था। कांग्रेस ने धान खरीदी को लेकर दुष्प्रचार भी किया। कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि, 25 से अधिक किसान कौन हैं जिन्होंने धान बेचा। हमारी सरकार में सभी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।