छत्तीसगढ़ रायपुर में आज बीजेपी का बड़ा सम्मेलन होने वाला है। सम्मेलन राजधानी के इंडोर स्टेडियम में हो रहा है। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के कैंडिडेट्स और बीजेपी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान निकाय चुनाव में तैयार किए जाने वाले घोषणा पत्र को लेकर जनता से मांगे गए सुझाव को लेकर भी चर्चा होगी। इसके बाद बीजेपी अपना घोषणा पत्र जल्द ही जारी कर सकती है।

बीजेपी का कार्यकर्ता सम्मेलन में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ सीएम विष्णुदेव साय, सांसद, मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे। यह सम्मेलन इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव हो रहे हैं। इसकी तैयारी को लेकर आज विस्तार से चर्चा की जाना है।

आज कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्‍यम से बीजेपी बड़ा दांव खेल सकती है। इस बैठक में करीब 10 हजार से ज्‍यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें रायपुर के 70 पार्षद, रायपुर समेत 10 नगर निगमों में बीजेपी कार्यकर्ता सम्‍मेलन करने वाली है। इसकी शुरूआत रायपुर से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *