महासमुंद नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सारे कयासों को खत्म कर दिया हैं। राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में बगावत के सुर उठने लगे है जहां कुछ टिकट के वादेदारों ने बगावत कर दी है, वहीं कुछ और प्रत्याशी मैदान में उतरने वाले हैं।

हम आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक और प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर विमल चोपड़ा को मैदान में उतार दिया हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग का टिकट काटकर युवा नेता निखिलकांत साहू को कांग्रेस का प्रत्याशी बना दिया हैं। पूर्व विधायक के मैदान में उतरने से पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस पार्टी से अपना टिकट पक्का मानकर चल रही राशि त्रिभुवन महिलांग के भी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने के आसार है। इस तरह से चुनावों हालातों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि मुकाबला पंचकोणी होना तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *