4078145881738806504
14271021545470334915

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। गुरुवार को अधिकतम 10 किलोमीटर की रतार से हवाएं चली। इससे सूरज ढलने के बाद ठंड ने लोगों को परेशान किया। मौसम बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो एक दिन पहले 27.1 डिग्री था।

न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री दर्ज किया गया जो एक दिन पहले 12.9 डिग्री बना हुआ था। गुरुवार दोपहर बाद धीरे-धीरे हवाओं ने चलना शुरू किया। शाम तक हवाएं चलती रहीं। इससे लोगों को ठंड का फिर एहसास हुआ। इससे बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर घूमते हुए नजर आए।
मौसम में बदलाव से बचने के लिए लोग अलाव का भी सहारा ले रहे हैं। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी अलाव जलाए जा रहे हैं। यहां देर रात तक लोग बैठे रहते हैं। मौसम में हो रहे बदलाव का असर लोगों के सेहत पर भी पड़ रहा है। मौसमी बीमारी परेशान कर रही है। कोल्ड अटैक का खतरा बना हुआ है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इससे बचने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *