गरियाबंद – शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव एक बार फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार दोपहर एयरपोर्ट में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार में मां ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर पुणे प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कुशल नेतृत्व क्षमता से प्रदेश में लगातार भाजपा गांव जनाधार बढ़ते जा रहे हैं। सदस्यता अभियान में भाजपा ने हजारों की संख्या में नए लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

सीधे सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है। कारण है की जमीन स्तर के कार्यकर्ताओं से भी उनका सीधा संपर्क है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनते ही कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मेमन में विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी और अधिक से अधिक सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *