4078145881738806504
14271021545470334915

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में करीब 18 साल से रहे रहे 3 पाकिस्तानियों को भारत की नागरिकता मिल गई है। तीनों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत अब भारतीय होने का अधिकार दिया गया है। कलेक्टर ने प्रमाण पत्र देख नागरिता प्रदान की।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने वर्ष 2007 में भारत आए रामी बाई पति स्वर्गीय मुकेश कुमार, बेबी हर्षिता और मयंक कुमार पिता स्वर्गीय मुकेश कुमार को नागरिकता प्रमाण पत्र देकर भारत की नागरिकता प्रदान की। नागरिकता प्रमाण पत्र को पाते हुए उक्त नागरिकों ने कलेक्टर सहित राज्य सरकार और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व यह परिवार पाकिस्तान के नागरिक थे। लेकिन वर्ष 2007 से भारत में आए थे और वर्तमान में वार्ड 26 सिंधी कॉलोनी दुर्ग में रहते है। आज नागरिकता प्रमाण पत्र मिलनेे के उपरांत से यह भारत के नागरिक के रूप मे जाने जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *