राजधानी रायपुर के जैनम मानस भवन में मिरानी ग्रुप की ओर से भगवताचार्य रमेश ओझा की दिव्य एवं भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. श्रीमद्भागवत कथा का आज दूसरा दिन है. पहले दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. जिसमें भगवताचार्य रमेश ओझा, सौम्य दीक्षित, गोस्वामी 108, मगन राजगुरु, पूज्य बापजी गुरु और सकल गुजराती समाज के 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया. नागपुर से आए नासिक ढोल, बग्गी, कार और फूलों की बरसात के साथ शोभा यात्रा निकाली गई. इसके अलावा अयोध्या धाम से भी साधु-संत यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *