छत्तीसगढ़ में सरकारी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है, लेकिन उमेश्वरपुर धान खरीदी केंद्र में आज धान खरीदी बंद हो सकती है। समिति प्रबंधन ने जिला विपणन अधिकारी को पत्र लिखकर इस स्थिति का कारण बताया है। अब तक 38,783.20 क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है, जबकि केवल 1,520 क्विंटल धान का ही उठाव हो सका है। कुछ धान डेनेज में स्टोर करके रखा गया है, लेकिन समिति का बफर लिमिट केवल 1,400 क्विंटल ही है, जिससे सभी धान रखने के स्थान भर चुके हैं। इस कारण आगे की धान खरीदी में दिक्कत आ रही है। समिति ने अधिकारियों से धान उठाव की व्यवस्था करने की अपील की है, ताकि आगे की खरीदी बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *