झारखंड और छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है. झारखंड की राजधानी रांची के हटिया और छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को मार्च 2025 तक चलाने का ऐलान कर दिया गया है.

हटिया-दुर्ग-हटिया स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि विस्तार को मंजूरी

रांची रेलवे डिवीजन के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी (सीपीआरओ) निशांत कुमार ने यह जानकारी दी है. रांची रेल मंडल की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय रेलवे ने 08185/08186 हटिया – दुर्ग – हटिया स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार को मंजूरी दे दी है.

हर मंगलवार और गुरुवार को हटिया से खुलेगी ट्रेन

इस फैसले के बाद 08185 हटिया – दुर्ग स्पेशल ट्रेन 31 दिसंबर 2024 से 27 मार्च 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को राजधानी रांची के हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी. इस अवधि में ट्रेन कुल 26 बार हटिया से दुर्ग के लिए चलेगी.

दुर्ग से बुधवार और शुक्रवार को प्रस्थान करेगी ट्रेन

दूसरी तरफ, 08186 दुर्ग – हटिया स्पेशल ट्रेन 1 जनवरी 2025 से 28 मार्च 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को दुर्ग से प्रस्थान करेगी. इस दौरान ट्रेन दुर्ग से भी 25 बार हटिया के लिए चलेगी.

ट्रेन के टाइम-टेबल और स्टॉपेज में बदलाव नहीं

मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया है कि इस ट्रेन की समय सारणी यानी टाइम टेबल पहले की तरह रहेंगे. ट्रेन में लगने वाले कोच संख्या में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. यहां तक कि ट्रेन के स्टॉपेज में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है. यानी यह ट्रेन जिन स्टेशनों पर रुकती थी, वहीं रुकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *