4078145881738806504
14271021545470334915

बस कुछ दिनों में साल 2025 की शुरुआत होने वाली है, जिसका इंतजार सभी को बेसब्री से है। माना जाता है कि नया साल सभी के जीवन में नई खुशियां, उंमग व कई उम्मीदें लेकर आता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर अवश्य पड़ता है।

बस कुछ दिनों में साल 2025 की शुरुआत होने वाली है, जिसका इंतजार सभी को बेसब्री से है। माना जाता है कि नया साल सभी के जीवन में नई खुशियां, उंमग व कई उम्मीदें लेकर आता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर अवश्य पड़ता है। कुछ लोग साल की शुरुआत से पहले लक्ष्य को पूरा करने की योजना, तो कुछ नए कार्य करने की प्लानिंग करते हैं।

कहते हैं कि जैसे ग्रह प्रवेश या किसी वस्तु की खरीदारी वास्तु शास्त्र के अनुसार की जाती है, ठीक वैसे ही नए साल की शुरुआत भी यदि इसके नियमानुसार कि जाए, तो सभी ग्रह दोष समाप्त होते हैं। वास्तु के अनुसार किसी भी साल की शुरुआत से पहले व्यक्ति को कुछ चीजों की खरीदारी करनी चाहिए, जिससे सभी नेगेटिव एनर्जी को समाप्त किया जा सके। ऐसे में आइए इन सभी के बारे में जानते हैं।

  • तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र माना गया है, रोजाना इसकी पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं। ऐसे में नए साल से पहले आप तुलसी के पौधे को घर में ला सकते हैं, इसके आगमन से परिवार में सकारात्मकता का वास हमेशा बना रहेगा।

  • गणेश जी की मूर्ति 

अगर आप नए साल पर किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो भगवान गणेश की प्रतिमा घर ले आएं। वास्तु के अनुसार गणेश जी के आगमन से कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं। गणेश जी की मूर्ति लाने के बाद आप नववर्ष के पहले दिन इसकी विधि-विधान से पूजा अवश्य करें और अपने कार्यस्थल या घर के मंदिर में इसे स्थापित कर दें।

  • मोर पंख

वास्तु के अनुसार साल 2024 समाप्त होने से पहले घर में मोर पंख ले आएं, इससे परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मोर पंख लाने के बाद आप इसे नववर्ष के पहले दिन पूजा के बाद तिजोरी में रख दें, मान्यता है कि इससे पैसों से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती हैं।

  • घोड़े की नाल 

नए साल से पहले घर में घोड़े की नाल ले आएं और इसे घर के मुख्य द्वार पर लगा दें। वास्तु के अनुसार घोड़े की नाल परिवार से नेगेटिव एनर्जी को दूर और गुड लक लेकर आती है।

  • महालक्ष्मी यंत्र

वास्तु के अनुसार साल 2024 समाप्त होने से पहले महालक्ष्मी यंत्र को घर में स्थापित कर लें, इससे परिवार में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। माना जाता है कि महालक्ष्मी यंत्र से परिवार में जीवन खुशहाली आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *