4078145881738806504
14271021545470334915

छत्‍तीसगढ़ सरकार अब महतारी वंदन योजना से जुड़ी एक और योजना लेकर आई है। इस योजना से महिलाएं अब आत्‍मनिर्भर बनेगी। जिस तरह से महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातें में हर माह एक हजार रुपए की राशि आती है। इसी तरह नई योजना के माध्‍यम से महिलाएं अपना काम शुरू करने के लिए 25 हजार रुपए एक मुश्‍त ले सकती हैं।

छत्‍तीसगढ़ की इस नई योजना का नाम ‘महतारी शक्ति ऋण योजना रखा है। इस योजना का पोस्‍टर छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने लॉन्च कर दिया है। इसकी एक पोस्‍ट सोशल मीडिया पर भी उन्‍होंने शेयर की है। पोस्‍टर की लॉन्चिंग के दौरान राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद अरोरा भी मौजूद रहे।

बैंक के चेयरमैन अरोरा ने जानकारी दी कि महतारी शक्ति ऋण योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा। जिन महिलाओं का खाता ग्रामीण बैंक में है। वहीं वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि इस योजना का निर्माण प्रदेश की माता-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्‍त बनाने के लिए यह अहम कदम उठाया है।

राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन ने जानकारी दी कि महतारी वंदन योजना के तहत जिन महिलाओं का खाता ग्रामीण बैंक खुला है, उन खातों में महतारी वंदन योजना की आती है तो, इन महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 25 हजार रुपए तक का लोन बिना किसी औपचारिकता के दे दिया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग राज्य ग्रामीण बैंक के द्वारा की जाएगी।

बताया जा रहा है कि महतारी शक्ति ऋण योजना को लॉन्‍च करने का उद्देश्‍य महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बनाना है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना कारगार साबित हो सकती है। इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस योजना के माध्‍यम से महिलाओं को स्‍वरोजगार करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *