4078145881738806504
14271021545470334915

चक्रवाती तूफान फेंगल का असर : छत्तीसगढ़ में भी चक्रवाती तूफान फेंगल का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग विशेषज्ञों ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं मौसम में हुए बदलाव के चलते अब ठंड में भी बढ़ोतरी होने के आसार है। आगामी कुछ दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा और बादल छाए रहने की संभावना है।

कांग्रेस का सोसाइटी चलो अभियान : 3 दिसंबर कों कांग्रेस का सोसाइटी चलो अभियान करेगी। इस दौरान कांग्रेस के सीनियर नेता भूपेश बघेल समेत दीपक बैज सोसायटी का जायजा लेंगे और सरकार को कमियां बताएंगे। कांग्रेस नेता प्रदेश के अलग-अलग धान खरीदी केंद्रों में जाएगी। बस्तर में बैज तो रायपुर का जायजा पूर्व CM बघेल लेंगे। इसके लिए पूर्व मंत्री और विधायकों को भी जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान नेता अपने-अपने क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों में जाएंगे।

मंत्रिपरिषद की बैठक आज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। नया रायपुर में 3 बजे से महानदी मंत्रालय भवन में होगी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। इससे पहले सीएम साय सुबह 10:55 बजे राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

बारिश से धान को बचाने पुख्ता इंतजाम के निर्देश : मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बारिश से धान को बचाने पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 14 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हुई है। राज्य में अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 3.85 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 3706 करोड़ 69 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। बीते तीन दिनों से प्रदेश में मौसम खराब है। साइक्लोन का असर राज्य में भी पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *