Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार (20 नवंबर) को मतदान शुरू हो गया है. इस चुनाव में जहां सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी को सत्ता में शानदार वापसी की उम्मीद है.

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने कोलाबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुंबई के राजभवन स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. महायुति ने यहां से राहुल नार्वेकर (बीजेपी) को मैदान में उतारा है, उनका मुकाबला महा विकास अघाड़ी के हीरा देवासी (कांग्रेस) से है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. मेरी सभी युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से अपील है कि वे सभी मतदान के लिए आएं. वे जिसे भी वोट देना चाहते हैं, यह उनकी मर्जी है, लेकिन उन्हें मतदान के लिए बाहर आना चाहिए.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बारामती विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी उम्मीदवार अजित पवार वोट डालने के लिए बारामती के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज 288 सीटों पर वोटिंग हो रही है. आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में अपने वोट इस्तेमाल किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदान कर्त्तव्य है, मुद्दों पर मतदान करना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *