4078145881738806504
14271021545470334915

छत्तीसगढ़ राज्य ने मछली पालन के लिए बेहतर काम किया है. जिसकी गौरवपूर्ण उपलब्धि अब राष्ट्रीय स्तर पर निखरने वाली है. राज्य के कांकेर जिले को मत्स्य पालन के क्षेत्र में “बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड” के लिए चुना गया है. जिले को यह राष्ट्रीय अवॉर्ड 21 नवंबर को विश्व मात्स्यिकीय दिवस के मौके पर मिलेगा. केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी और पंचायतीराज मंत्री श्राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अवॉर्ड देंगे .

राज्य के कांकेर जिले को मिलने वाले गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रसन्नता जाहिर की है.  उन्होंने कांकेर जिले सहित राज्य के सभी मछली पालन करने वाले किसानों और विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ लैंड लॉक प्रदेश होने के बावजूद भी मत्स्य पालन के क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थान पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *