जिला मुख्यालय में शिवसेना संगठन द्वारा हिंदू राष्ट्र की मांग एवं हिंदुत्व के मुद्दों सहित क्षेत्र की समस्याओं को लेकर महाधरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आपको बता दे छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष धनंजय सिंह परिहार के आवाहन पर जांजगीर-चांपा जिले समेत पूरे प्रदेश भर में हिंदू राष्ट्र की मांग एवं हिंदुत्व की मुद्दों को लेकर प्रदेश भर में महा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जहां शिवसेना के पदाधिकारियो का कहना है कि लंबे अरसे से शिवसेना की मांग रही कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। मगर अब तक भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बनाया गया है। जिसको लेकर 18 नवंबर से शिवसेना संगठन द्वारा महा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है और यह धरना प्रदर्शन यही नहीं रुकेगा। अगर जल्द से जल्द शिवसेना की 14 सूत्रीय मांगों पर अमल नहीं किया जाएगा तो आगे चलकर शिवसेना संगठन द्वारा दिल्ली में भी राष्ट्रीय स्तर का महाप्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *