4078145881738806504
14271021545470334915

छत्तीसगढ़ की बेटी निशा यादव के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। आज सुबह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक फोन कॉल के जरिए निशा का हौसला बढ़ाया और उनका सपना पूरा करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निशा से कहा, “हम तुम्हारा सपना पूरा करेंगे, आप किलिमंजारो पर तिरंगा फहराओ, आर्थिक तंगी अब आपके सपनों को पूरा करने में बाधा नहीं बनेगी।”

यह कॉल निशा के लिए किसी सपने से कम नहीं था। बिलासपुर में रहने वाली निशा यादव को यह विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद उसे फोन कर रहे हैं। जब मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार उसकी मदद करेगी और छत्तीसगढ़ की हर बेटी के सपने को पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है, तो निशा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

मुख्यमंत्री ने निशा से पर्वतारोहण के बारे में विस्तार से बात की। निशा ने बताया कि वह पहले ही यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को फतह कर चुकी हैं, और अब उनका अगला लक्ष्य अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराना है। निशा का अंतिम लक्ष्य माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना है।

निशा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अपनी चिंता साझा करते हुए कहा, “मेरे पिता ऑटो चालक हैं और हमारे पास आर्थिक संसाधन नहीं हैं, जिससे मेरा सपना पूरा हो सके। पिछले कई दिनों से मैं सो नहीं पा रही थी, लेकिन अब आपने मेरी सभी चिंताओं को दूर कर दिया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *