ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए तक, 30 नवंबर तक करें आवेदन चक्रवात से फसल नुकसान पर किसानों को राहत देगी सरकार, CM साय ने कलेक्टरों को दिए सर्वे के निर्देश योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना PM स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मिले 5 राष्ट्रीय पुरस्कार; फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक करें आवेदन छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर प्रवेश का मौका, 22 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

जस्टिस संजीव खन्ना ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति भवन में आयोजित सादे और गरिमापूर्ण समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने उनको पद की शपथ दिलाई. इससे पहले जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ रिटायर हुए थे. जस्टिस खन्ना के नाम की सिफारिश जस्टिस चंद्रचूड़ ने की थी. चंद्रचूड़ 10 नवंबर को 65 साल की उम्र में इस पद से रिटायर हुए. 14 मई 1960 को जन्मे जस्टिस संजीव खन्ना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की.

दिल्ली हाई कोर्ट के जज नियुक्त होने से पहले वे तीसरी पीढ़ी के वकील थे. उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया.

जनवरी 2019 से सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में कार्यरत न्यायमूर्ति खन्ना कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं, जैसे EVM की पवित्रता को बनाए रखना, चुनावी बॉन्ड योजना को खत्म करना, अनुच्छेद 370 को निरस्त करना और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *