राजधानी में आज के प्रमुख कार्यक्रम

  1. गोपाष्टमी महोत्सव

आज गोपाष्टमी महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम श्रीमहाबीर गौशाला, के.के. रोड मौदहापारा में सुबह 9 बजे से आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन विशेष रूप से गौवर्धन पूजा और गायों की सेवा को लेकर किया जाता है.

  • मॉक इंटरव्यू की तैयारी पर सेशन

विकास परिषद की तरफ से पीएससी राज्य सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए मॉक इंटरव्यू के दौरान डर होने वाले (फोबिया) से निजात पाने के लिए आज एक सेशन का निःशुल्क आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दौरान होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए जरूरी टिप्स दिए जाएंगे.

  • श्रीराम कथा और यज्ञ

बागेश्वर सरकार की कृपापात्र बहन शुभि दासी और महिला भागवत समिति द्वारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सड्डू में प्रातः 8:30 बजे से यज्ञ और दोपहर 1 बजे से संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा. रात्रि 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

  • गुरु पादुका पूजन

श्री संभवनाथ जैन मंदिर, विवेकानंद नगर में आत्मोल्लास चातुर्मास के अंतर्गत गुरु पादुका पूजन और सप्तर्षि वंदना का आयोजन सुबह 9 बजे से किया जाएगा. यह आयोजन पंचाह्निका महोत्सव के तहत होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *