त्‍योहार सीजन खत्‍म होते ही रेलवे अब फिर पटरियों का कार्य शुरू कर रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर मंडल के करकेली स्टेशन को तीसरी रेल लाइन से जोड़ने यार्ड माडिफ़िकेशन का काम कराने के चलते रेलवे ने नौवतना, बिलासपुर-रीवा, दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनों को कैंसल कर दिया है। इससे यात्रियों को 16 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक यानि चार दिन परेशान होना पड़ेगा।

रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनेक परियोजनाओं पर लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर-कटनी के बीच तीसरी रेल लाइन रेलवे की एक महत्वपूर्ण और व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर भारत से जोड़ती है।

ये ट्रेनें रद

16 नवंबर से 19 नवंबर तक जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस

17 नवंबर से 20 नवंबर तक अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस

15 नवंबर से 19 नवंबर तक बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस

16 नवंबर से 20 नवंबर तक रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस

18 नवंबर को रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल

19 नवंबर को चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल

17 नवंबर को दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस

18 नवंबर को कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस

14 नवंबर को दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस

16 नवंबर को नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस

19 नवंबर को चिरमिरी-अनुनपुर पैसेंजर स्पेशल

19 नवंबर को अनुपपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल

17 नवंबर से 19 नवंबर तक चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल

17 नवंबर से 19 नवंबर तक चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल

16 नवंबर से 19 नवंबर तक कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल

17 नवंबर से 20 नवंबर तक चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल कैंसल रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *