रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से बृजमोहन के बाद अब सुनील सोनी पर भाजपा ने भरोसा जताया है.आइए जानते हैं कौन हैं सुनील सोनी ?

छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण की खाली हुई विधानसभा सीट के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होगा. इसके लिए भाजपा ने सुनील सोनी को मैदान में उतारा है. इनके नाम की घोषणा होने के बाद अब कई लोग इनके बारे में जानना चाह रहे हैं.ऐसे में हम आपको बताते हैं सुनील सोनी कौन हैं?

 

बृजमोहन के करीबी हैं सुनील

बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद खाली हुई रायपुर दक्षिण सीट पर फिर से चुनाव होंगे. इस सीट के लिए सुनील सोनी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में रायपुर सीट से सुनील की टिकट को काटकर बृजमोहन को बीजेपी ने टिकट दी थी.अब वे विधायक बनने के लिए चुनाव लड़ेंगे.

सोनी आरएसएस पृष्ठभूमि से आते हैं.उनके पिता भी संघ से जुड़े हुए थे. ऐसे में यहां उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. ये बृजमोहन अग्रवाल के काफी करीबी माने जाते हैं. ऐसे में इस बात की चर्चा है कि उन्हें टिकट मिलने की वजह भी ये ही हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *