अक्टूबर के इस सप्ताह का पहला भाग तुला राशि वालों के लिए उत्तरार्ध की अपेक्षा अधिक शुभता और सफलता लेकर आने वाला है। इस दौरान सोचे समझे काम समय पर पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर के बीच बेहतर तालमेल रहेगा। अगर आप लंबे समय से जमीन, भवन या वाहन के खरीद फरोख्त का विचार कर रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। सप्ताह के मध्य तक किसी सुख-सुविधा पर आपका बड़ा धन खर्च हो सकता है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। सप्ताह के दूसरे भाग में बिजनस में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कोई बड़ा फैसला लेते समय आप खुद को असमंजस की स्थिति में पा सकते हैं। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता का प्रमुख कारण होगी। लव लाइफ को मजबूत करने के लिए लव पार्टनर की उम्मीदों को नजरअंदाज करने से बचें।

भाग्यशाली रंग : हरा

भाग्यशाली अंक : 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *