4078145881738806504
14271021545470334915

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। चोर ने पुलिस को बताया कि वह लोगों के घरों में घुसकर केवल महिलाओं की साड़ी-पेटीकोट और ब्लाउज चोरी करता था। उसने बताया कि उसने किसी के भी घर से कोई सामना नहीं चुराया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पूरा मामला जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि चोर की पहचान चिटकवाइन गांव के रहने वाले इमिल तिर्की के रूप में हुई है।

पुलिस से पूछताछ में चोर ने बताया कि वह बीते चार सालों से महिलाओं की साड़ी चुरा रहा है। उसने बताया कि वह चोरी की गई साड़ियों को पहनकर डांस करता था। ऐसा करने में उसे बहुत मजा आता था इसलिए वह लोगों के घर से साड़ी की चोरी करके ले जाता था। उसने बताया कि वह यह काम बीते चार सालों से कर रहा है। हालांकि इस मामले में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

चोर ने कृषि अधिकारी सलिल कुजूर के घर से साड़ियों की चोरी की थी। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। सलिल कुजूर ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह अपनी पत्नी को इलाज कराने के लिए शहर से बाहर गए हुए थे। जब लौटकर वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा था। आलमारी से पत्नी की केवल सात साड़ियां चोरी की गई थीं। जबकि घर से कोई कीमत सामान चोरी नहीं हुआ था।

जानकारी के महिलाओं की साड़ी, पेटीकोट और ब्लाइज चोरी की कई घटनाएं सामने आईं थी। जिसकी चर्चा हमेशा होती थी हालांकि कभी ने इस मामले की शिकायत नहीं दर्ज कराई थी। अधिकारी के घर में चोरी करने के बाद चोर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। महिलाएं जब कपड़े सूखाने के लिए बाहर टांगती थी तो उनकी साड़ियां, पेटीकोट और ब्लाइज गायब हो जाते थे। जबकि परिवार के बाकी सदस्यों के कपड़े कभी चोरी नहीं होते थे।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इतने साल तक महिलाओं के कपड़े चोरी होते रहे लेकिन किसी ने मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई। अब मामले की शिकायत दर्ज हुई है तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *